सर्दियों के दिनों में भारत में यदि तापमान दो या तीन डिग्री के आसपास होता है तो स्कूल बंद हो जाते हैं, लेकिन उस शहर के बारे में सोचिए जहाँ सर्दियों के मौसम में तापमान जीरो से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। यह है दुनिया का सबसे ठंडा शहर याकुत्स्क।
साइबेरिया का यह शहर साखा (याकुटिया) गणतंत्र की राजधानी है, जहाँ आमतौर पर अक्टूबर से मार्च के बीच तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। इस स्थिति में भी यहाँ जीवन चलता रहता है और यहाँ के स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए जाते हैं।