पामेला एंडर्सन का पशु अधिकर अभियान

वाशिंगटन. हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन इन दिनों पशुओं के अधिकारों के लिए काफी प्रयत्नशील हैं। समाज कार्यों में व्यस्त पामेला इन दिनों पेरिस में हैं और वे पशुओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कैनेडियन राजदूत के समक्ष निवेदन करने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि पामेला वेलेंटाइन-डे पर अपनी विशेष प्रस्तुति के लिए फ्रांस गई थीं.